आत्मदाह की चेतावनी दी

Published at :22 Mar 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
आत्मदाह की चेतावनी दी

गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड के एक आदिवासी परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को आत्मदाह की चेतावनी दी है. सोमवार को परिवार के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय पर धरना दिया. धरना के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगले 24 घंटे तक यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं […]

विज्ञापन
गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड के एक आदिवासी परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को आत्मदाह की चेतावनी दी है. सोमवार को परिवार के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय पर धरना दिया. धरना के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगले 24 घंटे तक यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आत्मदाह करेंगे.
धरना पर बैठे परिवार की मुखिया रामजीत उरांव ने बताया कि उनकी जमीन खाता संख्या चार/237 एवं प्लॉट 215/519 , रकबा 56 डिसमिल उनकी खतियानी भूमि पर है, जिस पर जबरन विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है. इसको लेकर उन्होंने पूर्व में मुख्यमंत्री तक को आवेदन दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. धरना पर बैठनेवालों में जगदीश उरांव, सुरेश उरांव के अलावा उनके परिवार के जगु उरांव, उमेश उरांव, चंद्रदेव उरांव, बिरज उरांव, सुकृति देवी, सुकरी देवी, फूलबसिया देवी, रीता देवी, कलावती देवी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola