दो घरों से 65 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

मझिआंव पुलिस ने गुरुवार को देर शाम खरसोता गांव के दो अलग-अलग घरों में छापामारी कर 17 बोतल किंगफिशर बियर एवं 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया.

विज्ञापन

मझिआंव. मझिआंव पुलिस ने गुरुवार को देर शाम खरसोता गांव के दो अलग-अलग घरों में छापामारी कर 17 बोतल किंगफिशर बियर एवं 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया. इस दौरान मौके पर इस अवैध कारोबार में शामिल खरसोता गांव निवासी अभिजीत प्रसाद एवं जयशंकर प्रसाद को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई है. जिसमें किंगफिशर बियर के अलावे सिग्नेचर, रॉयल स्टैज, ब्लेंडर, रम सहित कई कंपनी के अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है. गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों के घरों से विदेशी शराब जब्त किया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध कारोबार करनेवाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. छापामारी अभियान में बीडीओ सतीश भगत, थाना प्रभारी आकाश कुमार, एसआई चंदन प्रधान, मिथिलेश तिवारी व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola