गढ़वा: बेवजह पिटाई का आरोप

Published at :14 Oct 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा: बेवजह पिटाई का आरोप

खरौंधी (गढ़वा). खरौंधी थाना में मंगलवार की रात्रि आठ बजे खरौंधी पंचायत के भारती नगर गांव में पुलिस द्वारा बिना किसी मामले के तीन ग्रामीणों की पिटाई करने का आरोप है. इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसडीपीओ व एसपी से गुहार लगायी है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के निर्देश के बाद पीड़ित […]

विज्ञापन

खरौंधी (गढ़वा). खरौंधी थाना में मंगलवार की रात्रि आठ बजे खरौंधी पंचायत के भारती नगर गांव में पुलिस द्वारा बिना किसी मामले के तीन ग्रामीणों की पिटाई करने का आरोप है. इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसडीपीओ व एसपी से गुहार लगायी है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के निर्देश के बाद पीड़ित लोगों को एसडीपीओ मनीष कुमार की ओर से तीन हजार रुपये इलाज के लिये दिये गये हैं.

साथ ही एसपी ने दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. समाचार के अनुसार पुलिस गाड़ी में जवान भवनाथपुर से खरौंधी जा रहे थे. इसी दौरान भारती नगर में शौच के लिये जा रहे ग्रामीण नागेंद्र राम, राजू राम और अर्जुन राम की पिटाई की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola