शराब की दुकानें बंद रहेंगी

Published at :12 Oct 2015 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
शराब की दुकानें बंद रहेंगी

खरौंधी(गढ़वा). थाना परिसर में एसडीपीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में दोनों त्योहारों को शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. डीएसपी श्री कुमार ने असामाजिक तत्वों से सख्ती से निबटने की बात कही. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल में लड़कियों के साथ छेड़खानी होती […]

विज्ञापन

खरौंधी(गढ़वा). थाना परिसर में एसडीपीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में दोनों त्योहारों को शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. डीएसपी श्री कुमार ने असामाजिक तत्वों से सख्ती से निबटने की बात कही.

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल में लड़कियों के साथ छेड़खानी होती है, तो इसकी जिम्मेवारी कमेटी की होगी. पूजा पंडाल के पास शराबियों को देखे जाने पर उन्हें जेल भेजा जायेगा. साथ ही सिर्फ धार्मिक गीत बजाने का निर्णय लिया गया. विजयदशमी व मुहर्रम के दिन शराब दुकान को बंद रखने का निर्णय लिया गया.

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवदत्त प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि राजकेश्वर यादव, प्रभारी थाना प्रभारी बिरू उरांव, बसंत कुमार यादव, धर्मराज पासवान, सीताराम मेहता, बृजबिहारी दूबे, रियासत अंसारी, जन्नत हुसैन, मनउर अली, उपेंद्र दास, रामनाथ बैठा, विवेकानंद यादव, लक्ष्मण प्रजापति, अशोक ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद यादव, एएसआइ उमेश झा, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola