नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Updated at :30 Sep 2013 2:36 AM
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म

रंका(गढ़वा) : रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव में शनिवार की रात एक 13वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. समाचार के अनुसार आरोपी कंचनपुर गांव स्थित बाल श्रमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक विजय राम […]

विज्ञापन

रंका(गढ़वा) : रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव में शनिवार की रात एक 13वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

समाचार के अनुसार आरोपी कंचनपुर गांव स्थित बाल श्रमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक विजय राम है. बीती रात हुरदाग गांव के ही एक 13वर्षीय बालिका के साथ उसने घर में घुस कर दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां मोहरी देवी ने रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसके अनुसार उसके पति रोजीरोटी के लिए बाहर गये हैं. बेटी के साथ वह घर में अकेली रहती है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola