एक सप्ताह से बारिश नहीं, किसान निराश

Updated at :18 Jul 2013 2:48 AM
विज्ञापन
एक सप्ताह से बारिश नहीं, किसान निराश

– विनोद पाठक – गढ़वा : गढ़वा जिले में इन दिनों लगातार कड़ी धूप निकल रही है. एक सप्ताह से वर्षा बिल्कुल नहीं हुई है. आद्रा नक्षत्र के आरंभिक समय में हुई बारिश के बाद भदई व खरीफ के बिचड़े की बोआई की गयी थी. ये बिचड़े लगभग सूख गये हैं. यदि दो–तीन दिनों तक […]

विज्ञापन

– विनोद पाठक

गढ़वा : गढ़वा जिले में इन दिनों लगातार कड़ी धूप निकल रही है. एक सप्ताह से वर्षा बिल्कुल नहीं हुई है. आद्रा नक्षत्र के आरंभिक समय में हुई बारिश के बाद भदई खरीफ के बिचड़े की बोआई की गयी थी. ये बिचड़े लगभग सूख गये हैं. यदि दोतीन दिनों तक बारिश नहीं हुई, तो सूखे की आशंका है. इसे लेकर किसान चिंतित हैं.

मुरझाने लगी है फसल

आद्रा नक्षत्र की बारिश के बाद भदई में मकई, बराई, तिल, उड़द, अरहर आदि की बोआई की गयी थी. साथ ही धान के बिचड़े भी लगाये गये थे. अब लगातार वर्षा नहीं होने एवं कड़ी धूप के कारण फसल मुरझाने लगी है.

यदि यह फसल सूख गयी, तो मुश्किल हो जायेगी. किसानों का कहना है कि उनके पास साल भर का रखा बीज था. वह पूंजी भी नष्ट हो जायेगी. यही हाल धान के बिचड़े के लिए भी होगा. किसानों ने काफी प्रयास करके बीज का उपाय किया है. यदि यह बीज सूख जाता है, तो फिर उन्हें बीज की व्यवस्था करना मुश्किल हो जायेगी.

दोतीन दिन में बारिश जरूरी

किसानों का कहना है कि यदि दोतीन दिनों में अच्छी वर्षा नहीं हुई, तो फिर सब कुछ समाप्त हो जायेगा. बाद में बारिश यदि होती भी है, तो यही कहावत चरितार्थ होगी किका बरखा जब कृषि सुखाने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola