ड्रग एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन आज से

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन की बैठक तरुण मेडिकल एजेंसी में अध्यक्ष अद्याशंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आमसभा चुनाव को लेकर चर्चा के बाद तिथि घोषित की गयी. एसोसिएशन के जिला सचिव नंद किशोर श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि एशोसिएशन का आम चुनाव एक मार्च को कराया […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन की बैठक तरुण मेडिकल एजेंसी में अध्यक्ष अद्याशंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आमसभा चुनाव को लेकर चर्चा के बाद तिथि घोषित की गयी. एसोसिएशन के जिला सचिव नंद किशोर श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि एशोसिएशन का आम चुनाव एक मार्च को कराया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

चुनाव के लिये नामांकन 12 फरवरी से 14 फरवरी तक तथा नाम वापसी की तारीख 15 फरवरी को रखी गयी है़ चुनाव को संपन्न कराने के लिये वीरेंद्र सिंह को मुख्य चुनाव पदाधिकारी तथा अमलेश कुमार सिन्हा एवं किशोर कुमार को सहायक चुनाव प्रभारी बनाया गया है़ बैठक में उपरोक्त के अलावे कोषाध्यक्ष संतोष कुमार दूबे, संगठन मंत्री अशोक गुप्ता,उपाध्यक्ष विवेक केसरी, सह सचिव सुरेंद्र कश्यप, दीपक तिवारी, किशोर कुमार, बलजीत सोनी, मनीष कश्यप, वीरेंद्र सिंह, मनोज पांडेय, जितेंद्र कुमार, राकेश केसरी, संजय तिवारी, मो रूस्तम, जैनेंद्र नारायण शंभु एवं अमलेश सिन्हा उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola