कदचार मुक्त परीक्षा कराना ही उद्देश्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2020 11:59 PM
मेराल : स्थानीय मध्य विद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक अक्षय कुमार की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई. केंद्राधीक्षक ने बताया कि आगामी 11 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है, जो 28 फरवरी तक निर्धारित है. उन्होंने कदाचारमुक्त व शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए अपने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं […]
मेराल : स्थानीय मध्य विद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक अक्षय कुमार की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई. केंद्राधीक्षक ने बताया कि आगामी 11 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है, जो 28 फरवरी तक निर्धारित है.
उन्होंने कदाचारमुक्त व शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए अपने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अतिरिक्त अन्य विद्यालय से 42 शिक्षक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. इस केंद्र पर कुल 617 परीक्षार्थियों के बैठने व परीक्षा देने की व्यवस्था की गयी है.
उन्होंने बताया कि कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराना उन लोगों की प्राथमिकता है. बैठक में सहायक शिक्षक सत्येंद्र नारायण पांडेय, राजदेव राम, सत्येंद्र कुमार ठाकुर, विनोद राम, शीला भारती, मुक्ता कुमारी, मोहम्मद उल्फत, विष्णु कांत प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, संदीप कुमार, अनुजा कुमार, संगीता कुमारी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










