2.96 लाख बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गढ़वा : पल्स पोलियो अभियान को लेकर गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ एनके रजक की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक हुई. बैठक के दौरान पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाने को लेकर चर्चा की गयी. पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक चलाया जायेगा़ इसे सफल बनाने के लिए 1342 पोलियो बूथ, […]
विज्ञापन
गढ़वा : पल्स पोलियो अभियान को लेकर गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ एनके रजक की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक हुई. बैठक के दौरान पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाने को लेकर चर्चा की गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक चलाया जायेगा़ इसे सफल बनाने के लिए 1342 पोलियो बूथ, 38 ट्रांजिट टीम, 49 मोबाइल टीम, 270 पर्यवेक्षक लगाये गये है़ं जिले में जीरो से पांच साल तक के 2,96,381 लाख बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है.
पल्स पोलियो अभियान को लेकर वनांचल डेंटल कॉलेज प्रशिक्षुक एनएम को आगामी पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया़ इसके अलावा चल रहे मिशन इंद्रधनुष 0.2 की भी समीक्षा की गयी़ इस दौरान गर्भवती महिला की जांच लक्ष्य से कम पाया गया, इस पर सिविल सर्जन एनके रजक ने नाराजगी जतायी़ उन्होंने कहा कि पूरे जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त होना चाहिए.
बच्चे का प्रतीरक्षण बीसीजी पूरे जिले में 87 प्रतिशत है़ इस मौके पर आरसीएच पदाधिकारी संध्या टोप्पनो, डब्ल्यूएचओ के बलेमा देवगम, यूनिसेफ के मनीष प्रियदर्शी, डॉ जेपी सिंह, डॉ राम विनोद कुमार, प्रभारी चिकित्सक डॉ कमलेश कुमार, डॉ दिनेश कुमार, डॉ सुचित्रा कुमारी, डॉ दीपक कुमार सिन्हा, रितेश कुमार सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, सूर्यकांत सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन