अनुपस्थित रहने पर छात्रा को पीटा, विद्यालय से निकाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आइडियल पब्लिक स्कूल तसरार में कक्षा तीन की छात्रा है तबस्सुम गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के तसरार गांव में संचालित एक निजी विद्यालय आइडियल पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की एक छात्रा को विद्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण प्राचार्य ने बुरी तरह पिटाई कर दी. इससे छात्रा के हाथ, अंगुली और शरीर चोट […]
विज्ञापन
आइडियल पब्लिक स्कूल तसरार में कक्षा तीन की छात्रा है तबस्सुम
विज्ञापन
गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के तसरार गांव में संचालित एक निजी विद्यालय आइडियल पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की एक छात्रा को विद्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण प्राचार्य ने बुरी तरह पिटाई कर दी. इससे छात्रा के हाथ, अंगुली और शरीर चोट लगने से बुरी तरह जख्मी हो गयी है.
उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया है. तबस्सुम खातून नाम की यह छात्रा ��ंडई थाना के महुडंड़ निवासी मजबूल अंसारी की पुत्री है. वह तसरार में अपने नाना नसरूल्लाह अंसारी के यहां रहकर पढ़ती है. अस्पताल में तबस्सुम का इलाज कराने आये उसके नाना नसरूल्लाह अंसारी ने बताया कि तब्स्सुम मंगलवार को स्कूल नहीं जा पायी थी. बुधवार को जब वह विद्यालय गयी, तो स्कूल के प्राचार्य तौहिद अंसारी ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी और स्कूल से निकाल कर भगा दिया.
पिटाई से तबस्सुम हाथ और अंगुली पूरी तरह से फूल गया है. साथ ही शरीर पर भी काफी चोट के निशान हैं. घर पहुंच कर तबस्सुम ने जब घटना की जानकारी दी, तो उसे लेकर इलाज के लिए वह गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में डॉ तरुण ने छात्रा का इलाज किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन