युवक की हत्या कर शव को फांसी से लटकाया

Updated:
विज्ञापन

कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना बुधवार रात की है. मृतक की पहचान मनदीप बैठा के पुत्र सुनील बैठा (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जा में लेकर […]

विज्ञापन

कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना बुधवार रात की है. मृतक की पहचान मनदीप बैठा के पुत्र सुनील बैठा (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
शव घर से लगभग 300 फीट दूर ओम प्रकाश बैठा के घर के दरवाजे पर लकड़ी की सीढ़ी से लाल गमझे में फांसी पर झूलता हुआ मिला है. मृतक की पत्नी कुंती देवी, पिता मनदीप बैठा एवं बड़ा भाई उदय कुमार बैठा ने आरोप लगाया है कि सुनील की हत्या कर उसे फांसी का रूप दिया गया है.
बताया गया कि पिछले एक वर्ष से सुनील का गांव के ही एक महिला के साथ अवैध संबंध था. दोनों को बार-बार मना करने के बाद भी दोनों एक दूसरे से अलग नहीं रहते थे. मृतक के शव को सबसे पहले ओमप्रकाश की पत्नी व उसका बेटा गौतम ने देखा. इसकी सूचना उसके घर जाकर दी. परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश घर से बाहर दिल्ली में काम करता है. घटना के दिन वह घर पर नहीं था.
मृतक सुनील के तीन बच्चे हैं. सुनील की शादी 15 वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के ही लमारी गांव में हुई थी. वह ट्रैक्टर का ड्राइवर था. मृतक की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि रात 10 बजे वह घर से चले गये थे, जिसके बाद वह नहीं लौटे. मृतक के बड़े भाई उदय ने आरोप लगाया कि भाई की हत्या की गयी है. इस घटना के पीछे कुछ और लोग शामिल हैं. पुलिस अगर सख्ती से संबंधित लोगों से पूछताछ करेगी, तो हत्या पर से पर्दा उठ सकता है.
हत्या का मामला प्रतीत होता है : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी शौकत खान ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान एवं घटना की स्थिति से यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करेगी. पोस्टमार्टम का रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola