पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल रिम्स रेफर गढ़वा : गढ़वा- मुड़ीसेमर एनएच-75 पर गुरुवार को गढ़वा शहर से सटे नामधारी कॉलेज गेट के पास मोटरसाइकिल व पिकअप की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बच्चा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रंका थाना क्षेत्र के कर्री गांव निवासी श्रवण राम, उसकी […]

विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल रिम्स रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा- मुड़ीसेमर एनएच-75 पर गुरुवार को गढ़वा शहर से सटे नामधारी कॉलेज गेट के पास मोटरसाइकिल व पिकअप की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बच्चा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रंका थाना क्षेत्र के कर्री गांव निवासी श्रवण राम, उसकी बेटी सोनम कुमारी और बेटा प्रिंस कुमार (8) शामिल है. सभी घायलों को इलाज के लिये गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया गया.
श्रवण राम मेराल स्थित अपने ससुराल से बाइक पर सवार होकर अपने घर रंका कर्री लौट रहा था. इसी दौरान नामधारी कॉलेज के गेट के सामने पिकअप गाड़ी ने उसकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी. इसमें तीनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी.
इसी दौरान भीड़ का लाभ उठाकर पिकअप के चालक मौके भागने में सफल रहा. उपस्थित लोगों ने तीनों घायल को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पिकअप को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola