खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है : निदेशक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2019 12:48 AM
विज्ञापन
झंडोत्तोलन व आतिशबाजी कर खेलकूद का शुभारंभ किया गढ़वा : शहर के कचहरी रोड स्थित बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा नर्सरी से वन तक के बच्चे खेल में शामिल हुए. मंगलवार को खेल का प्रारंभ विद्यालय के संस्थापक अनिरुद्ध प्रसाद […]
विज्ञापन
झंडोत्तोलन व आतिशबाजी कर खेलकूद का शुभारंभ किया
गढ़वा : शहर के कचहरी रोड स्थित बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा नर्सरी से वन तक के बच्चे खेल में शामिल हुए. मंगलवार को खेल का प्रारंभ विद्यालय के संस्थापक अनिरुद्ध प्रसाद सोनी, निदेशक संजय कुमार सोनी, प्राचार्य अभिषेक कुमार, राजीव कुमार चौधरी, अधिवक्ता विजय कुमार ने झंडोत्तोलन कर एवं आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
जिसमें कुल 400 विद्यार्थियों ने 28 प्रकार के खेलकूद में शामिल हुए. सभी विजयी प्रतिभागियों को बुधवार पुरस्कार दिया जायेगा. मंगलवार को खेलकूद में अभिभावकों के लिए भी स्पून रेस, घड़ा फोड़ व एक पैर का दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें काफी उत्साह से अभिभावकों ने खेल में हिस्सा लिया. वहीं बच्चों में विजयी प्रतिभागियों में अमनराज, अतुल राज, समस्त कुमार, राशिद अंसारी, भावना परी, आराध्या गौतम, सोनाक्षी बांदा,मानवी देव, संस्कृति कुमारी, पाकीजा अफरीन, सृष्टि कुमारी, शगुफ्ता प्रवीण, निधि कुमारी, आदित्य कुमार, उत्तम कुमार, दानियाल इकबाल, ऋषि राज, सुरेश, सिद्धि कुमारी, रोहित शुक्ला, पीहू कुमारी, सदफ राज, नसरीन परवीन, अर्पिता जायसवाल, साहित्य कुमार, क्षितिज प्रकाश, उज्ज्वल कुमार, शिवम कुमार, रेहान राजा, पुष्कर कुमार, रिशु कुमार, अभिषेक पांडे, विशाल कुमार, लव कुमार पाल, बादल ठाकुर एवं शिवम कुमार, आदित्य प्रवीण, अलका रानी, अनु रानी, समर कुमार, ऋतेश कुमार, दिलकश राजा,जिया, जासमीन, मेनका,चांदनी, अनुष्का, महिमा, आयुष राज, महताब अहमद एवं इशान अंसारी का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










