आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उमेश मंडल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2019 1:43 AM
भवनाथपुर : बीडीओ उमेश मंडल ने शनिवार को कार्यालय में प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत स्वयंं सेवकों के साथ बैठक की.बैठक में बीडीओ ने प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में क्रियान्वयन प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण करने में लाभुकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर नाराजगी जताते हुए सभी स्वयं सेवकों को पीएम आवास […]
भवनाथपुर : बीडीओ उमेश मंडल ने शनिवार को कार्यालय में प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत स्वयंं सेवकों के साथ बैठक की.बैठक में बीडीओ ने प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में क्रियान्वयन प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण करने में लाभुकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर नाराजगी जताते हुए सभी स्वयं सेवकों को पीएम आवास के लाभुकों से बात कर आवास को अविलंब पूर्ण करवाने का निर्देश दिया.
कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में 1079 में सिर्फ 919 ही पूर्ण हो सका है, 2017-18 में 57 पीएम आवास में 51 पीएम आवास पूर्ण हुआ है, 2018-19 में 450 पीएम आवास में 363 पीएम आवास पूर्ण हुआ, जबकि 2019-20 में आवंटित 1275 पीएम आवास में सिर्फ 29 पीएम आवास को ही लाभुकों द्वारा पूर्ण किया जा सका है.
उन्होंने सभी पंचायत स्वयं सेवकों को भ्रमण कर मुखिया, वार्ड सदस्य, पंसस और प्रखंड कर्मियों के साथ मिल कर पीएम आवास के लाभुकों से बात कर उन्हें जागरूक करते हुए अब तक अपूर्ण रहे पीएम आवास को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया. बैठक में अभिषेक गुप्ता, ओमप्रकाश आर्य, विजय यादव, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










