विहिप व बजरंग दल ने खुशी जाहिर की

रमना : शुक्रवार को महिला चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपियों के मारे जाने के बाद स्थानीय विहिप एवं बजरंग दल के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी की. इस दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम,जय श्री राम आदि के नारे लगा रहे थे. एक दिन पूर्व गुरुवार को बजरंग दल […]
रमना : शुक्रवार को महिला चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपियों के मारे जाने के बाद स्थानीय विहिप एवं बजरंग दल के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी की. इस दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम,जय श्री राम आदि के नारे लगा रहे थे.
एक दिन पूर्व गुरुवार को बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया था. जो शाहिद चौक से मुख्य सड़क होते हुए श्रीसीताराम मानस मंदिर से पुनः भगत सिंह चौक लाकर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गयी थी.
विश्व हिंदू परिषद के त्यागी उमाकांत ने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है. जिसे सभी राज्यों को सीख लेने की जरूरत है. उत्तरप्रदेश के उन्नाव की घटना पर कहा कि जल्द सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.
मौके पर राहुल पटेल,अर्जुन चौधरी,हिमांशु ठाकुर,सुरेश प्रजापति, अक्षय यादव,मनीष कुमार,रविरंजन ठाकुर,विद्या ठाकुर,संजीव पाल, सुनील गुप्ता,नीरज गुप्ता सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




