31 जनवरी तक सभी आवासों को पूरा करें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2019 12:19 AM

विज्ञापन

अपर सचिव ग्रामीण विकास विभागने की बीडीओ व प्रखंड समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक 3366 आवास लंबित गढ़वा : अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार यतींद्र प्रसाद, उप विकास आयुक्त गढ़वा नमन प्रियेश लकड़ा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व बाबासाहेब भीमराव अांबेडकर आवास योजना के लंबित मामलों की समीक्षा की़ बैठक […]

विज्ञापन

अपर सचिव ग्रामीण विकास विभागने की बीडीओ व प्रखंड समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक

3366 आवास लंबित
गढ़वा : अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार यतींद्र प्रसाद, उप विकास आयुक्त गढ़वा नमन प्रियेश लकड़ा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व बाबासाहेब भीमराव अांबेडकर आवास योजना के लंबित मामलों की समीक्षा की़ बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लंबित आवासों को 31 जनवरी 2020 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया़ इसके अलावा लंबित इंदिरा आवासों के पूर्ण नहीं होने के कारणों पर चर्चा की गयी.
इस मौके पर अपर सचिव ने प्रखंडवार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से उनके प्रखंड स्तर पर लंबित आवासों का कारणों की जानकारी ली तथा योग्य लाभुकों को आवास मुहैया कराने का निर्देश दिया़ इस दौरान उन्हें बताया गया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2016-19 में कुल 3366 आवास लंबित है.
इसमें सबसे अधिक लंबित आवास गढ़वा प्रखंड में कुल 471, नगरऊंटारी प्रखंड में 459 तथा मेराल प्रखंड में 449 आवास शामिल है़ं जबकि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना में वितीय साल 2016 से 2019 तक के कुल लंबित आवासों की संख्या 320 है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola