502 मतदान केंद्रों पर 377992 मतदाता आज डालेंगे वोट

Updated at : 30 Nov 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
502 मतदान केंद्रों पर 377992 मतदाता आज डालेंगे वोट

श्री बंशीधर नगर : भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के 502 मतदान केंद्रों पर 377992 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. विदित हो कि 377992 मतदाताओं में 201985 पुरुष व 176007 महिला मतदाता हैं. खरौंधी प्रखंड में कुल 37252 मतदाता हैं. इसमें 20137 पुरुष व 17115 महिला मतदाता हैं. जबकि केतार प्रखंड में कुल 36561 […]

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर : भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के 502 मतदान केंद्रों पर 377992 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. विदित हो कि 377992 मतदाताओं में 201985 पुरुष व 176007 महिला मतदाता हैं. खरौंधी प्रखंड में कुल 37252 मतदाता हैं. इसमें 20137 पुरुष व 17115 महिला मतदाता हैं.

जबकि केतार प्रखंड में कुल 36561 मतदाताओं में से 19560 पुरुष तथा 17001 महिला मतदाता, भवनाथपुर प्रखंड में कुल 57234 मतदाताओं में से 30759 पुरुष तथा 26475 महिला मतदाता, नगरउंटारी प्रखंड में कुल 73081 मतदाताओं में से 39149 पुरुष तथा 33932 महिला मतदाता, विशुनपुरा प्रखंड में 21830 मतदाताओं में से 11705 पुरुष व 10125 महिला, रमना प्रखंड में कुल 48103 मतदाताओं में 25511 पुरुष व 22592 महिला, सगमा प्रखंड में कुल 21317 मतदाताओं में 11409 पुरुष व 9908 महिला, धुरकी प्रखंड में कुल 38459 मतदाताओं में 20309 पुरुष तथा 18150 महिला मतदाता तथा डंडई प्रखंड में कुल 44155 मतदाताओं में 23466 पुरुष व 20709 महिला मतदाता हैं.

इन मतदाताओं को अधिकांश वोट पड़े, इसके लिये चुनाव के काफी पूर्व से ही निर्वाचन कार्यालय एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया है. अनुमान है कि इसका असर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola