मधुमेह जागरूकता शिविर 14 नवंबर से

Updated at : 14 Nov 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
मधुमेह जागरूकता शिविर 14 नवंबर से

गढ़वा : पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट गढ़वा के तत्वावधान में बीपी प्लाजा में बुधवार को जिला प्रभारी नागेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर से 18 नवंबर तक पांच दिवसीय मधुमेह जागरूकता शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. शिविर में विशेष कर […]

विज्ञापन

गढ़वा : पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट गढ़वा के तत्वावधान में बीपी प्लाजा में बुधवार को जिला प्रभारी नागेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर से 18 नवंबर तक पांच दिवसीय मधुमेह जागरूकता शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.

शिविर में विशेष कर मधुमेह के उपचार से संबंधित योगासन व प्राणायाम सिखाये जायेंगे. साथ ही लोगों को मधुमेह से बचाव की जानकारी दी जायेगी. शिविर में रोगियों के रक्त परीक्षण की भी व्यवस्था की जायेगी. इस अवसर पर जिला प्रभारी नागेंद्र तिवारी ने कहा कि विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति द्वारा प्रत्येक प्रखंड में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है. बैठक में योग शिक्षक संतोष कश्यप, हीरालाल अग्रवाल, रामदास साहू, अनिल शर्मा, रीना द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola