यूनियन को एकजुट रखने में माहिर थे दत्तोपंत जी

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : भारतीय मजदूर संघ गढ़वा जिला के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत जी ठेंगड़ी का जन्मदिवस उत्सव मनाया गया. जन्मोत्सव के आरंभ में उपस्थित अतिथियों और भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत जी ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर […]

विज्ञापन

गढ़वा : भारतीय मजदूर संघ गढ़वा जिला के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत जी ठेंगड़ी का जन्मदिवस उत्सव मनाया गया. जन्मोत्सव के आरंभ में उपस्थित अतिथियों और भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत जी ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उनका जन्म 10 नवंबर 1920 को दीपावली के दिन महाराष्ट्र के वर्धा जिला के आर्वी नामक ग्राम में हुआ था. दत्तोपंत जी की 11वीं तक की शिक्षा आर्वी म्युनिसिपल हाई स्कूल में संपन्न हुई. बाल्यकाल से ही उनकी मेधावी प्रतिभा तथा नेतृत्व क्षमता की चर्चा सब ओर थी. 15 वर्ष की अल्पायु में ही वे आर्वी ताल्लुका की वानर सेना के अध्यक्ष बने.

अगले वर्ष म्युनिसिपल हाई स्कूल आठवीं के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गये. 1936 में नागपुर के मौरिस कॉलेज में दाखिला लेकर अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर नागपुर के लॉ कॉलेज से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की. वक्ताओं ने कहा कि मौरिस कॉलेज में अध्ययन के दौरान सन् 1936-38 तक क्रांतिकारी संगठन हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन संघ से संबंध रहे. मजदूर आंदोलन दत्तोपंत जी के लिए ईश्वर प्रदत कार्य था.

अपनी प्रतिभा और संगठन कौशल के बल पर थोड़े समय में ही इंटक से संबंधित यूनियनों ने उन्हें अपना पदाधिकारी बनाया तथा अक्तूबर 1950 में श्री दत्तोपंत को इंटक की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया तथा साथ ही तत्कालीन मध्य प्रदेश के इंटक के प्रदेश संगठन मंत्री चुने गये.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जयशंकर मेहता, सचिव सियाराम शरण वर्मा, संगठन मंत्री सोनू सिंह, एकल अभियान के डॉ. पतंजलि केशरी, दिव्य प्रकाश शुक्ल, संतोष कुमार सहित मजदूर संघ से जुड़े कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola