गढ़वा में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या
गढ़वा : थाने के अचला नावाडीह गांव में अज्ञात हमलावरों ने इस्लाम अंसारी के पुत्र अमीन अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावर अंधेरे का फायदा उठाते हुए आराम से निकल भागे. घटना शुक्रवार देर शाम सात बजे की है. हमलावरों ने पंचायत भवन के पास घटना को अंजाम दिया. अमीन अंसारी ऑटो चालक […]
गढ़वा : थाने के अचला नावाडीह गांव में अज्ञात हमलावरों ने इस्लाम अंसारी के पुत्र अमीन अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावर अंधेरे का फायदा उठाते हुए आराम से निकल भागे. घटना शुक्रवार देर शाम सात बजे की है. हमलावरों ने पंचायत भवन के पास घटना को अंजाम दिया. अमीन अंसारी ऑटो चालक था.
आपके शहर में
घटना के वक्त वह ऑटो लेकर गढ़वा से घर वापस लौट रहा था. इसी बीच अचला पंचायत भवन के समीप पुल के पास पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. उसके सर में गोली लगी है, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उधर हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है. थाना प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. जांच-पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए