फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रंका : रंका थाना के हुरदाग निवासी अंतु राम के पुत्र चंदन कुमार गौतम को फेसबुक पर किसी विशेष जाति की गलत टिप्पणी करना महंगा पड़ा. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक कृष्णा कुमार ने बताया कि चंदन कुमार गौतम ने पांच महीने पूर्व किसी विशेष जाति के समूह को […]

विज्ञापन

रंका : रंका थाना के हुरदाग निवासी अंतु राम के पुत्र चंदन कुमार गौतम को फेसबुक पर किसी विशेष जाति की गलत टिप्पणी करना महंगा पड़ा. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक कृष्णा कुमार ने बताया कि चंदन कुमार गौतम ने पांच महीने पूर्व किसी विशेष जाति के समूह को फेसबुक पर गलत टिप्पणी की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे गुस्साये लोगों ने थाना में नामजद लिखित आवेदन दिया था. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि चंदन कुमार गौतम बेंगलुरु में रहकर एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता है. दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आने पर आइटी एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि चंदन कुमार गौतम बेंगलुरु में ही रहकर फेसबुक पर धर्म, जाति एवं देवी-देवताओं से संबंधित गलत टिप्पणी कर पोस��ट करता था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola