पार्श्व गायक किशोर कुमार की 32वीं पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : संगीत कला महाविद्यालय एवं गढ़वा के वरिष्ठ कलाकारों द्वारा संयुक्त रूप से पार्श्व गायक किशोर कुमार की 32वीं पुण्यतिथि ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में एक शाम किशोर कुमार के नाम श्रद्धांजलि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि एएसपी अभियान सदन कुमार, विशिष्ट अतिथि मदन प्रसाद केशरी, […]

विज्ञापन

गढ़वा : संगीत कला महाविद्यालय एवं गढ़वा के वरिष्ठ कलाकारों द्वारा संयुक्त रूप से पार्श्व गायक किशोर कुमार की 32वीं पुण्यतिथि ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में एक शाम किशोर कुमार के नाम श्रद्धांजलि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि एएसपी अभियान सदन कुमार, विशिष्ट अतिथि मदन प्रसाद केशरी, नंदकुमार गुप्ता, संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी एवं विनोद कमलापुरी ने किशोर कुमार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एएसपी सदन कुमार ने कहा कि किशोर कुमार महान गायक के साथ अच्छे अभिनेता और निदेशक भी थे. कार्यक्रम की शुरुआत राजकुमार ने खिलते है गुल यहां… सुधांशु कुमार ने रात कली एक ख्वाब में आई… विजय प्रताप देव ने तुम भी चलो हम भी चले… ये जो मोहब्बत है ये उनका है काम….की प्रस्तुति की. इसके बाद गोपाल कश्यप ने खिजा के फूल पे आती कभी बहार नहीं को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियां बटोरी. वहीं किशोर अंबष्ठ ने ओ मेरे दिल के चैन.. दया शंकर गुप्ता ने फूलों के रंग से दिल की कलम से…अमित तिवारी ने मेरे नैना सावन भादो… श्याम लता ने मेरे महबूब कयामत होगी…सोनू कुमार ने मेरे सपनों की रानी… प्रो कमलेश सिन्हा ने गाड़ी बुला रही है.. गाकर लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola