गढ़वा के मेराल में ''फिट इंडिया'' का आयोजन, ''मैं फिट तो इंडिया फिट'' नारों से गुंजा शहर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2019 5:12 PM

विज्ञापन

मेराल (गढ़वा) : फील्ड आउटरीच ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डालटनगंज इकाई की ओर से 19 सितंबर को फिट इंडिया अभियान का आयोजन किया गया. गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड कार्यालय परिसर से लगभग 2 किलोमीटर दूर हाई स्कूल तक फिट रहने को लेकर जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ की शुरुवात गढ़वा […]

विज्ञापन

मेराल (गढ़वा) : फील्ड आउटरीच ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डालटनगंज इकाई की ओर से 19 सितंबर को फिट इंडिया अभियान का आयोजन किया गया. गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड कार्यालय परिसर से लगभग 2 किलोमीटर दूर हाई स्कूल तक फिट रहने को लेकर जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया.

दौड़ की शुरुवात गढ़वा जिले के उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने फीता काटकर किया. दौड़ का नेतृत्व वैश्विक स्तर पर कांस्य पदक विजेता कुश्ती खिलाड़ी ओम प्रकाश गुप्ता ने किया.

दौड़ में मुख्य रूप से पलामू प्रमंडल के सूचना जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक संजीव कुजूर, बीडीओ मेराल मनोज कुमार तिवारी, सीईओ मेराल यशवंत नायक, थाना प्रभारी मेराल रामेश्वर उपाध्याय, डॉ दीपक कुमार सिन्हा चिकित्सा प्रभारी मेराल, गढ़वा जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola