किराना दुकान में बिक रही थी शराब, चार गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 1:05 AM

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापामारी 370 पाउच देसी, 134 बोतल बीयर, 149 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किराना दुकान में छापामारी कर अवैध तरीके से बेची जा रही शराब बरामद किया है़ इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों […]

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापामारी

370 पाउच देसी, 134 बोतल बीयर, 149 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किराना दुकान में छापामारी कर अवैध तरीके से बेची जा रही शराब बरामद किया है़ इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर मध्या गांव निवासी लालू चौधरी का पुत्र चंद्रदेव चौधरी, ओबरा गांव निवासी स्व रामलाल साव का पुत्र शंभु प्रसाद, स्व रामदेव साव का पुत्र कुंदन कुमार गुप्ता एवं रघु साहू का पुत्र रामराज साव शामिल है.
पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है़ इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी के निर्देश पर एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसके बाद रविवार की शाम हूर मध्या गांव में चल रहे किराना दुकान में शराब बेचने वालों के विरुद्ध छापामारी की गयी.
छापामारी के दौरान चार किराना दुकान से लगभग 370 देसी शराब का पाउच, 134 बीयर का बोतल, 149 अंग्रेजी शराब का बोतल एवं दिलखुश देशी शराब के 47 बोतल बरामद की गयी. इनमें अरविंद चौबे के किराना दुकान से देसी पाउच 46 पीस, 24 किंगफिशर बीयर, 16 अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है़ छापेमारी के दौरान दुकानदार वहां से भागने में सफल रहा.
इसी तरह उसी गांव में चंद्रदेव चौधरी के किराना दुकान में छापामारी की गयी. यहां से देसी शराब का 39 पाउच, 14 बीयर की बोतल, सात अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. इसके बाद पुलिस ने ओबरा गांव में चल रहे किराना दुकान में छापामारी की. यहां से शंभु प्रसाद के किराना दुकान से 90 पाउच देसी शराब, 18 बीयर बोतल, 39 इंग्लिश शराब एवं दिलखुश देसी शराब बरामद की गयी.
इसी गांव में कुंदन कुमार गुप्ता के यहां किराना दुकान से देसी शराब 90 पाउच, 33 बोतल बीयर, 41 अंग्रेजी शराब, 10 दिलखुश देसी शराब की बोतल बरामद की गयी. ओबरा गांव में ही रामराज साव के यहां से 105 देसी शराब का पाउच, 45 बियर बोतल, 36 अंग्रेजी शराब का बोतल, 14 दिलखुश देसी शराब की बोतल बरामद की गयी. छापामारी टीम में एसआइ श्रवण कुमार, स्वामी रंजन ओझा, रीना दास, एएसआइ अभिमन्यु सिंह आदि जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola