पांच अफसर को पीएम करेंगे सम्मानित

गढ़वा : प्रशासनिक सुधार तथा जन शिकायत विभाग, भारत सरकार के संयुक्त सचिव सह गढ़वा जिले के केंद्रीय प्रभारी वी शशांक शेखर ने गुरुवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में नीति आयोग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली. इस दौरान विभाग द्वारा […]
गढ़वा : प्रशासनिक सुधार तथा जन शिकायत विभाग, भारत सरकार के संयुक्त सचिव सह गढ़वा जिले के केंद्रीय प्रभारी वी शशांक शेखर ने गुरुवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में नीति आयोग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली.
इस दौरान विभाग द्वारा किये गये कार्यों से वह संतुष्ट नजर आये़ उन्होंने बताया कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की मॉनीटरिंग सीधे प्रधानमंत्री के स्तर से की जा रही है़ बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी विकास योजनाओं को लागू करने में किसी भी तरह की परेशानी आये तो सीधे अपने सीनियर अधिकारी से संवाद कर समस्या को दूर करे़. गढ़वा जिले की गिनती देश के पिछड़े जिलों में की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




