रोज 3000 से 4000 लीटर बनती है शराब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2019 1:42 AM
गढ़वा : कभी नक्सलियों के लिए मुख्य शरणस्थली रहा मेराल प्रखंड का दुलदुलवा गांव अवैध महुआ शराब चुलाई के मामले में पलामू प्रमंडल के सबसे बड़े केंद्र के रूप में स्थापित हो गया है़ यहां प्रतिदिन हजारों लीटर अवैध शराब की चुलाई हो रही है. शराब का कारोबार समाप्त करने के लिए यहां एसपी से […]
गढ़वा : कभी नक्सलियों के लिए मुख्य शरणस्थली रहा मेराल प्रखंड का दुलदुलवा गांव अवैध महुआ शराब चुलाई के मामले में पलामू प्रमंडल के सबसे बड़े केंद्र के रूप में स्थापित हो गया है़ यहां प्रतिदिन हजारों लीटर अवैध शराब की चुलाई हो रही है. शराब का कारोबार समाप्त करने के लिए यहां एसपी से लेकर दारोगा तक छापेमारी कर चुके है़ं, लेकिन शराब का कारोबार यहां बंद ही नहीं हो रहा है.
पुलिस या उत्पाद विभाग के पदाधिकारी भट्ठियां तोड़कर व सामग्री जब्त कर आते हैं, उसके दूसरे दिन से ही ठिकाना बदलकर शराब की चुलाई शुरू कर दी जाती है़ दुलदुलवा गांव में तैयार महुआ शराब मेराल व डंडई के अलावा गढ़वा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में भेजी जाती है. दुलदुलवा गांव आठ टोलों में विभक्त है. इन सभी में शराब के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध साव टोला है. इस टोले के कई घरों में शराब बनायी जाती है. अभी हाल ही में चार जुलाई को मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से यहां छापेमारी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










