267 पदों पर की जायेगी नियुक्ति

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों में होने वाली नियुक्तियों से संबंधित समीक्षा बैठक की. इसमें स्वास्थ्य विभाग में होने वाली कुल 182 पदों पर नियुक्ति की समीक्षा की गयी. इस दौरान नियुक्ति में होने वाली देरी के कारणों पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने सिविल […]

विज्ञापन

गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों में होने वाली नियुक्तियों से संबंधित समीक्षा बैठक की. इसमें स्वास्थ्य विभाग में होने वाली कुल 182 पदों पर नियुक्ति की समीक्षा की गयी. इस दौरान नियुक्ति में होने वाली देरी के कारणों पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की.

आपके शहर में

विज्ञापन
उन्होंने सिविल सर्जन नंद किशोर रजक पर नाराजगी जताते हुए नियुक्ति संबंधी सारी तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने इस संबंधी प्राप्त आवेदनों को गहनता से जांच करने के भी निर्देश दिये. बैठक में पंचायती राज विभाग की भी समीक्षा की गयी. इस दौरान पंचायती राज विभाग में होने वाले 30 नियुक्तियों की जानकारी उपायुक्त ने ली.
इस दौरान उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सभी प्राप्त दावा आपत्ति वाले आवेदनों की समीक्षा करने के निर्देश दिये. साथ ही आवश्यक निर्देश के साथ उप स्थापित करने को भी कहा गया. इसी क्रम में जिला निर्वाचन विभाग में होने वाले छह नियुक्तियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि विज्ञापन के माध्यम से जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उसमें से अनिवार्य योग्यता के आधार पर स्वीकृत व अस्वीकृत आवेदकों को छांटने का काम करें.
उपायुक्त ने बैठक में डीआरडीए में होने वाले 49 नियुक्तियों से संबंधित भी जानकारी ली. इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नियुक्ति संबंधित सारी अड़चनों को दूर करने व नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द से परीक्षा व टेस्ट लेने के निर्देश दिये. समीक्षा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मयंक भूषण, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शांति पांडेय व सिविल सर्जन नंदकिशोर रजक उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola