कमल क्लब ने पौधरोपण किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीबंशीधर नगर : कमल क्लब के तत्वावधान में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के मैदान में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार व कमल क्लब के अध्यक्ष विकास स्वदेशी ने अनुमंडल मैदान में पांच पौधा लगाकर किया. इस अवसर पर बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि कमल क्लब का यह कदम […]
विज्ञापन
श्रीबंशीधर नगर : कमल क्लब के तत्वावधान में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के मैदान में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार व कमल क्लब के अध्यक्ष विकास स्वदेशी ने अनुमंडल मैदान में पांच पौधा लगाकर किया.
इस अवसर पर बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि कमल क्लब का यह कदम सराहनीय है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेवारी हम सबों की है. उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से अधिक उसे बचाने का प्रयास करना होगा तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक करना होगा. कमल क्लब के अध्यक्ष विकास स्वदेशी ने कहा कि कमल क्लब लगातार सात दिनों तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पौधरोपण कार्यक्रम चलायेगा.
साथ ही ग्रामीणों को पौधारोपण करने के प्रति जागरूक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पर्यावरण की हिफाजत के लिए पौधा लगाना व उसे बचाना बहुत जरूरी है. मौके पर कमल क्लब के प्रखंड उपाध्यक्ष अभय कुमार सोनी, वार्ड पार्षद योगेश उरांव, अभिजीत ठाकुर, अलाउद्दीन, उमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










