ePaper

10 शराब भट्ठियां ध्वस्त 10 लोगों पर मामला दर्ज

Updated at : 06 Jul 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
10 शराब भट्ठियां ध्वस्त 10 लोगों पर मामला दर्ज

गढ़वा : अवैध शराब चुलाई व बिक्री के खिलाफ उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की ओर से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है़ इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार व अमित मड़की ने मेराल थाना के दुलदुलवा गांव के साव टोला में छापामारी अभियान चलाया़ इस दौरान करीब […]

विज्ञापन

गढ़वा : अवैध शराब चुलाई व बिक्री के खिलाफ उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की ओर से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है़ इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार व अमित मड़की ने मेराल थाना के दुलदुलवा गांव के साव टोला में छापामारी अभियान चलाया़ इस दौरान करीब 10 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया.

इस क्रम में करीब 5000 किलो जावा महुआ, 300 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब, 50 प्लास्टिक के ड्रम व 20 अल्मुनियम के तसले बरामद किये गये़ इस में संलिप्त कुल 10 अभियुक्तों पर अभियोग दर्ज किया गया़ इसमें से एक को ऑनस्पॉट पकड़ कर जेल भेज दिया गया़ जबकि शेष अभियुक्त फरार होने में कामयाब हुए.
अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र बलों के साथ दुलदुलवा गांव में छापामारी की गयी थी़ उन्होंने बताया कि दुलदुलवा गांव में शराब चुलाई में संलिप्त जिन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, उनमें रमेश साव, अर्जुन साव, बैद्यनाथ साव, मुन्ना साव, राहुल गुप्ता, अरूण साव, प्रदीप गुप्ता, बबलू साव, अखिलेश चंद्रवंशी एवं महेंद्र साव शामिल है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा डंडई प्रखंड के जरही गांव स्थित रामवृक्ष राम के घर में भी छापामारी की गयी है़ वहां से करीब 100 किलो जावा महुआ व 50 लीटर चुलायी गयी महुआ शराब बरामद की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola