ePaper

सम्मानित की जायेंगी प्रतिभाएं

Updated at : 28 Jun 2019 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
सम्मानित की जायेंगी प्रतिभाएं

गढ़वा : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 का आयोजन 29 जून को होगा. उक्त समारोह में हर साल की तरह इस साल भी गढ़वा जिले के मैट्रिक, इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान लानेवाले छात्र-छात्राओं एवं इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग, प्रशासनिक सेवा जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को भी […]

विज्ञापन

गढ़वा : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 का आयोजन 29 जून को होगा. उक्त समारोह में हर साल की तरह इस साल भी गढ़वा जिले के मैट्रिक, इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान लानेवाले छात्र-छात्राओं एवं इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग, प्रशासनिक सेवा जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जायेगा. समारोह में जिले के सभी प्रखंडों से अच्छा अंक लानेवाले विद्यार्थी भी सम्मानित किये जायेंगे.

समारोह में विद्यार्थियों को गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी एवं उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा संबोधित करेंगे एवं उन्हें कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन करेंगे. सम्मानित होनेवाले विद्यार्थियों का पंजीयन शुरू कर दिया गया है, जो पहले पंजीयन नहीं करा पायेंगे, वे समारोह के पूर्व स्थल पर ही पंजीयन करा सकते है़. अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9431363613, 9771575295, 9122561212, 9955562310 पर संपर्क किया जा सकता है.

जो विद्यार्थी सम्मानित होंगे
मैट्रिक टॉप में किशुनराज पब्लिक हाइस्कूल बलियारी की रिया कुमारी, प्रोजेक्ट उवि अटौला के नीतिश पांडेय, शांति निवास उवि गढ़वा की सौरभ कुमार तिवारी, भाष्कर कुमार, एसवीएम उवि नगरउंटारी की पायल कुमारी एवं सौम्या कुमारी, इंटरमीडिएट विज्ञान में एसपी देव इंटर कॉलेज नगरउंटारी के आर्यन कुमार व प्रियंका कुमारी, आर गोविंद प्लस टू उवि गढ़वा की कुमारी रूद्राली व रागिनी कुमारी, एसपी देव इंटर कॉलेज नगरउंटारी के आयुष राज एवं आरके प्लस उवि रमना की ज्योति कुमारी, इंटरमीडिएट वाणिज्य में एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा की खुशी कुमारी, मयंक केशरी व पूर्णिमा कुमारी, एसपी देव इंटर कॉलेज नगरउंटारी के सौरभ सिंह व ज्ञानप्रकाश सिंह, सूरत पांडेय इंटर कॉलेज गढ़वा के मो आयन अली, राहुल वर्मा, एकता कुमारी, इंटरमीडिएट कला में गर्वमेंट प्लस टू इंटर कॉलेज मेराल की आशा कुमारी व पिंकु कुमार गुप्ता, आरके प्लस टू हाई स्कूल रंका के राकेश कुमार चंद्रवंशी, हसीना खातून, साहिना खातून, नवीन कुमार व अपग्रेडेड प्लस टू हाइस्कूल रमकंडा की अंतिमा कुमारी आदि के नाम शामिल हैं.
समारोह में भारतीय प्रशासनिक सेवा में 120वां रैंक लानेवाले सहिजना निवासी शिवेंदु भूषण को भी सम्मानित किया जायेगा. डीएवी स्कूल भवनाथपुर के मैट्रिक के प्रियांशु राज, अदिती वर्षा, आयुष राज, अंजली पांडेय, हरीओम चौबे, निखिल कुमार, प्रथम सिंह, प्रणव राज, शालिनी तिवारी, सुमित रंजन, पल्लवी सिंह, हर्ष कुमार गौरव, कन्या सिंह, चंदन कुमार पाल, सुधांशु प्रकाश, मंसूर अंसारी, श्रेया कुमारी, दीपू कुमार, शिवम कुमार सिंह, सोमू प्रताप देव, अमन कुमार, रेश्मी कुमारी, अमन कुमार सिंह, आकांक्षा सिंह, सुधीर कुमार, देवाक्षी राज, रिमझिम कुमारी, आरके पब्लिक स्कूल के वैभव कुमार चौबे, किसलय तिवारी, अजय विश्वकर्मा, हिमांशु कुमार गुप्ता, अनिमेश केसरी, मार्गव कुमार सिंह, सिरिन सरवर, मो हासिम, सन्ना प्रवीण, सानिया प्रवीण, अभिलेष दर्शन, आर्यन कुमार तिवारी, पायल पांडेय, अफजल इमाम, मो फारिश जमा, रूपरंजन दूबे, मुस्कान कुमारी, रीतेश कुमार पांडेय, कैफी रजा, दिव्या कुमारी को सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा बीएनटी संत मेरी स्कूल गढ़वा, वीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा, सरस्वती विद्या मंदिर भवनाथपुर व सरस्वती विद्या मंदिर नगरउंटारी, जवाहर नवोदय विद्यालय अन्नराज नावाडीह, केंद्रीय विद्यालय गढ़वा सहित विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जायेगा.
ये हैं प्रायोजक
ग्रासिम इंडस्ट्रीज रेहला, राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट गढ़वा, आरके पब्लिक स्कूल एंड आरकेवीएस संस्थान गढ़वा, चौधरी जेनरल हॉस्पिटल, हाजी नईमुल हक वेलफेयर ट्रस्ट गढ़वा, हेरिटेज फार्मेसी कॉलेज जुटी, कल्याणपुर, गढ़वा एवं जीएन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola