सम्मानित की जायेंगी प्रतिभाएं
गढ़वा : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 का आयोजन 29 जून को होगा. उक्त समारोह में हर साल की तरह इस साल भी गढ़वा जिले के मैट्रिक, इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान लानेवाले छात्र-छात्राओं एवं इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग, प्रशासनिक सेवा जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को भी […]
गढ़वा : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 का आयोजन 29 जून को होगा. उक्त समारोह में हर साल की तरह इस साल भी गढ़वा जिले के मैट्रिक, इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान लानेवाले छात्र-छात्राओं एवं इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग, प्रशासनिक सेवा जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जायेगा. समारोह में जिले के सभी प्रखंडों से अच्छा अंक लानेवाले विद्यार्थी भी सम्मानित किये जायेंगे.
आपके शहर में
समारोह में विद्यार्थियों को गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी एवं उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा संबोधित करेंगे एवं उन्हें कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन करेंगे. सम्मानित होनेवाले विद्यार्थियों का पंजीयन शुरू कर दिया गया है, जो पहले पंजीयन नहीं करा पायेंगे, वे समारोह के पूर्व स्थल पर ही पंजीयन करा सकते है़. अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9431363613, 9771575295, 9122561212, 9955562310 पर संपर्क किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए