फर्जी राशन कार्ड मामले में तीन लोग गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 1:10 AM
रंका : रंका प्रखंड के सिंजो गांव में अॉनलाइन राशन कार्ड में नाम जोड़ने, राशन कार्ड में आधार कार्ड लिंक कराने, वृद्धापेंशन में नाम जोड़ने की फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इनमें गढ़वा के स्टेशन रोड सोनपुरवा निवासी समीर प्रताप सिंह उर्फ गोलू सिंह, नीरज […]
रंका : रंका प्रखंड के सिंजो गांव में अॉनलाइन राशन कार्ड में नाम जोड़ने, राशन कार्ड में आधार कार्ड लिंक कराने, वृद्धापेंशन में नाम जोड़ने की फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इनमें गढ़वा के स्टेशन रोड सोनपुरवा निवासी समीर प्रताप सिंह उर्फ गोलू सिंह, नीरज कुमार सिंह व सुशील तिवारी का नाम शामिल हैं.
उक्त तीनों लोग सिंजो गांव में पहुंच कर अॉनलाइन राशन कार्ड में नाम जोड़ने में 500 रुपये, वृद्धापेंशन में नाम जोड़ने में 250 रुपये, राशन कार्ड में आधार लिंक कराने में 200 रुपये फर्जी ले रहे थे. पूछे जाने पर उक्त लोगों ने बताया कि वे लोग जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अनिल ओड़ेया के निर्देश पर अॉनलाइन राशन कार्ड में नाम जोड़ने, राशन कार्ड में आधार लिंक कराने, वृद्धा पेंशन में नाम जोड़ने आये हैं.
बीडीअो को जानकारी होने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया. एएसआइ अरविंद शर्मा ने कहा कि उक्त तीनों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










