राजेंद्र का पार्थिव शरीर लाया गया, शोक में डूबा जमौती गांव

Updated:
विज्ञापन

भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के जमौती ग्राम निवासी बीएसएफ जवान राजेंद्र मिंज का पार्थिव शरीर गुरुवार को उसके घर पहुंचा. शव को देखते ही परिजन व गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. पूरा गांव उन्हें याद कर बिलख रहा था. दूसरी ओर राजेंद्र की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था. […]

विज्ञापन

भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के जमौती ग्राम निवासी बीएसएफ जवान राजेंद्र मिंज का पार्थिव शरीर गुरुवार को उसके घर पहुंचा. शव को देखते ही परिजन व गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. पूरा गांव उन्हें याद कर बिलख रहा था. दूसरी ओर राजेंद्र की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था. राजेंद्र के शव को ताबूत में लेकर बीएसएफ के कई अधिकारी व जवान आये हुए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना पाकर रंका एसडीपीओ मनोज कुमार और भंडरिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार भी जवान के घर पहुंचे हुए थे. शव लेकर सभी कब्रिस्तान गये, जहां राजेंद्र की शव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. आठ जवान राजेंद्र को सलामी दे रहे थे. उन्होंने राजेंद्र के सम्मान में हथियार से फायर कर हथियार को झुकाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

शव लेकर आये बीएसएफ एसआइ ए बाखला ने बताया कि राजेंद्र आत्महत्या करने से पूर्व तनाव में था. वह दोपहर का खाना खाने के बाद आराम कर रहा था. सभी लोग आराम कर रहे थे. इसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई दी. सभी भागे-भागे आवाज की ओर आये तो देखा कि वह हथियार निकालकर स्वयं के गर्दन के पास हथियार टिकाकर फायर कर चुका था. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, किंतु वह मर चुका था. इसके बाद स्थानीय थाना को सूचना देकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola