नशे में धुत पति ने टांगी से काटकर अपनी पत्‍नी की कर दी हत्‍या

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : चिनिया थाना निवासी चांद साव ने शनिवार के दिन में करीब दो बजे गांजा-दारू के नशे में अपनी 40 वर्षीय पत्‍नी देवंती देवी को अपने ही घर में टांगी से गर्दन पर वार कर काट डाला. जिससे सिर गर्दन से अलग हो गया. जिसमें देवंती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, […]

विज्ञापन

गढ़वा : चिनिया थाना निवासी चांद साव ने शनिवार के दिन में करीब दो बजे गांजा-दारू के नशे में अपनी 40 वर्षीय पत्‍नी देवंती देवी को अपने ही घर में टांगी से गर्दन पर वार कर काट डाला. जिससे सिर गर्दन से अलग हो गया. जिसमें देवंती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, रास्ते से गुजर रहे दो लोगों पर भी टांगी से वार किया. लेकिन थोड़ा अलग हट जाने पर एक महिला के पैर में लगा. वहीं दूसरे को बांह में टांगी से घाव लगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य उपकेंद्र में किया गया. वहीं, इसकी जानकारी चिनिया थाना को मिलने पर महिला का शव थाना लाकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया. हत्यारे पति को थाने में लाकर हाजत में बंद किया गया. देवंती देवी के पिता मंदिस साव ने कहा कि अपनी बेटी की शादी पेसका में किये थे.

उन्‍होंने बताया कि दामाद बेटी को ढंग से नहीं रखता था इसके लिए वहीं जमीन खरीदकर उसमें घर बनवाया. लेकिन मेरा दामाद हमेशा नशे में मेरी बेटी को मारता पीटता था. हमलोग कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन अंतत: उसने मेरी बेटी की हत्या कर दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola