आग लगने से तीन भाइयों का घर जला

डंडई : डंडई थाना क्षेत्र के झोंतर पंचायत स्थित चौधरी टोला में सगे तीन भाइयों का खपरैल मकान बुधवार को देर शाम में आग लगने से जलकर राख हो गयी. आग की लपट व धुएं को देख कर परिजनों ने शोर मचाया़ इससे आस-पड़ोस के ग्रामीणों हाथ में तसला, बाल्टी, ब्लाडर आदि लेकर आग बुझाने […]
डंडई : डंडई थाना क्षेत्र के झोंतर पंचायत स्थित चौधरी टोला में सगे तीन भाइयों का खपरैल मकान बुधवार को देर शाम में आग लगने से जलकर राख हो गयी. आग की लपट व धुएं को देख कर परिजनों ने शोर मचाया़ इससे आस-पड़ोस के ग्रामीणों हाथ में तसला, बाल्टी, ब्लाडर आदि लेकर आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका़ इस घटना में दो सगे भाइयों का घर जल कर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है.
जबकि आग की लपट से तीसरे भाई के घर का कुछ हिस्सा जला है. बताया गया कि शिवनाथ चौधरी की 12 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी शाम में रोटी पकाने के लिए ढिबरी लेकर घर के अंदर आटा लेने गयी हुई थी़ आटा निकालने के दौरान ढिबरी की लपट से घर के अंदर रखे सन के रुआ में आग लग गयी.
इससे आग की लपट तेजी से चारों तरफ फैल गयी़ अगलगी की घटना से शिवनाथ चौधरी व रामनाथ चौधरी के घर के साथ-साथ लकड़ी के बक्से में रखी नकद राशि व जेवरात, खाद्य सामग्री तथा पटवत पर भारी मात्रा में रखा सन का लकड़ी व सन का रुआ भी जलकर खाक हो गया है. इसी तरह तीसरे भाई बाल्मीकि चौधरी के घर में रखे कपड़े के साथ सन का रुआ जल गया है. अगलगी की इस घटना में विश्वनाथ चौधरी को डेढ़ लाख रुपये तथा रामनाथ चौधरी को दो से ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है़ बाल्मीकि चौधरी को 35000 का नुकसान होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




