अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2019 12:52 AM
गढ़वा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को गढ़वा में अवैध रुप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील किया गया. इस दौरान सदर अस्पताल के समीप मां वैष्णवी अल्ट्रासाउंड सेंटर को सिविल सर्जन डॉ एनके रजक,बीडीओ जागो महतो व सदर अस्पताल सर्जन डॉ अमित कुमार ने पहुंच कर सील किया. उल्लेखनीय है कि उपायुक्त के निर्देश […]
गढ़वा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को गढ़वा में अवैध रुप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील किया गया. इस दौरान सदर अस्पताल के समीप मां वैष्णवी अल्ट्रासाउंड सेंटर को सिविल सर्जन डॉ एनके रजक,बीडीओ जागो महतो व सदर अस्पताल सर्जन डॉ अमित कुमार ने पहुंच कर सील किया.
उल्लेखनीय है कि उपायुक्त के निर्देश पर तीन माह पूर्व शहर में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गयी थी. इस दौरान अवैध रुप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को चिह्नित कर उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया था. इसके बाद सेंटर संचालकों ने अपने जवाब में अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद होने की जानकारी दी थी.
जबकि उनके अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित नियमित चल रहे थे. इस संबंध में बीडीओ जागो महतो ने बताया कि पूर्व में हुई जांच प्रक्रिया के दौरान मां वैष्णवी अल्ट्रासाउंड सेंटर, लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड, दिव्या अल्ट्रासाउंड, आरोग्यम हॉस्पिटल स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर व नीता गुप्ता अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करने के लिए चिह्नित किया गया है. इनके संचालक सेंटर बंद होने की रिपोर्ट दे रहे थे.
अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील करने की तैयारी मंगलवार सुबह से ही चल रही थी तथा इस कार्रवाई को गोपनीय रखा गया था. शाम साढ़े चार बजे सिविल सर्जन व गढ़वा बीडीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मां वैष्णवी अल्ट्रासाउंउ सेंटर में मौजूद फील्ड वर्कर पिकू कुमार व मधु कुमारी को बाहर निकाल कर सील करने की प्रक्रिया पूरी की. मौके पर मौजूद पिकू कुमार ने बताया कि सीएचसी धुरकी में पदस्थापित चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार इस अल्ट्रासाउंड में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं तथा ब्रजेश पांडेय इस सेंटर के संचालक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










