वोट देने जा रही महिला की दुर्घटना में मौत

गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राजेश्वर साव की पत्नी मूर्ति देवी (36 वर्ष) की मौत मोटरसाइकिल से गिर जाने से हो गयी. सोमवार की सुबह में मूर्ति देवी को उसका पति राजेश्वर वोट दिलाने के लिए अपना लूना मोटरसाइकिल से हरिहरपुर मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र जा रहा था. इसी दौरान […]
गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राजेश्वर साव की पत्नी मूर्ति देवी (36 वर्ष) की मौत मोटरसाइकिल से गिर जाने से हो गयी. सोमवार की सुबह में मूर्ति देवी को उसका पति राजेश्वर वोट दिलाने के लिए अपना लूना मोटरसाइकिल से हरिहरपुर मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र जा रहा था.
इसी दौरान गांव के समीप ही लूना मोटरसाइकिल से मूर्ति देवी गिर गयी. गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उसके परिवार में हाहाकार मच गया है.
पति का गढ़वा सदर अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










