कन्या विवाह सोसाइटी ने विवाह सामग्री दी

गढ़वा : कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की ओर से गरीब कन्याओं की शादी के लिए विवाह सामग्री प्रदान किया गया. सोसाइटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गढ़वा प्रखंड के हंसकेर ग्राम निवासी बंशी राम की पुत्री बेबी कुमारी को विवाह सामग्री प्रदान किया. सोसाइटी की ओर से ट्रंक, तोषक, रजाई, कपड़ा, बरतन, शृंगार सामग्री […]
गढ़वा : कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की ओर से गरीब कन्याओं की शादी के लिए विवाह सामग्री प्रदान किया गया. सोसाइटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गढ़वा प्रखंड के हंसकेर ग्राम निवासी बंशी राम की पुत्री बेबी कुमारी को विवाह सामग्री प्रदान किया. सोसाइटी की ओर से ट्रंक, तोषक, रजाई, कपड़ा, बरतन, शृंगार सामग्री आदि दैनिक उपयोग की सामग्री दी गयी.
संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने उक्त कन्या की शादी की सूचना मिलने पर तत्काल सामग्री की व्यवस्था कर उसके घर भेजवाया. इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी में निबंधित सभी कन्याओं को शादी के समय संस्था की ओर से विवाह सामग्री नि:शुल्क प्रदान किया जाता है.
इसमें निंबधित कन्याओं की शादी 18 साल से कम उम्र में नहीं की जाती है. संस्था की ओर से यह सहायता गरीब कन्याओं के लिए बहुत बड़ी मदद है. इस संस्था का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह व दहेज प्रथा को रोकना तथा सामूहिक विवाह प्रथा को प्रोत्साहित करना है. इस मौके पर अयूब खान, पूजा कुमारी, मुकेश कुमार, शत्रुध्न माली, अमित कुमार, सुधांशु कुमार आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




