भयमुक्त होकर मतदान कराना ही उद्देश्य : एसपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया धुरकी : लोकसभा चुनाव को भयमुक्त व निष्पक्ष वातावरण में मनाने को लेकर गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी ने सोमवार को धुरकी थाना क्षेत्र में पहुंच कर वहां के सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने विभिन्न मतदान केंद्रों और क्लस्टरों का निरीक्षण किया. एसपी ने अंबाखोरेया […]
विज्ञापन
एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
आपके शहर में
विज्ञापन
धुरकी : लोकसभा चुनाव को भयमुक्त व निष्पक्ष वातावरण में मनाने को लेकर गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी ने सोमवार को धुरकी थाना क्षेत्र में पहुंच कर वहां के सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने विभिन्न मतदान केंद्रों और क्लस्टरों का निरीक्षण किया. एसपी ने अंबाखोरेया मध्य विद्यालय में बनाये गये कलस्टरों का निरीक्षण के दौरान बताया कि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो, इसके सभी उपाय किये जा रहे हैं.
साथ ही कलस्टरों में चुनाव कराने आने वाले बल को अपने बूथों तक पहुंचने व वहां रहने की समुचित व्यवस्था की भी जानकारी ली जा रही है. ताकि मतदानकर्मियों को कोई भी परेशानी नहीं झेलनी पड़े. उन्होंने बताया कि चुनाव के रोज मतदाता अपने-अपने बूथों पर भयमुक्त होकर मतदान करें, इसके लिए उन्हें पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की गयी है. चुनाव के दौरान अशांति फैलानेवाले तत्वों पर भी पुलिस कड़ी नजर रख रही है.
सीमावर्ती राज्य यूपी और छत्तीसगढ़ की सीमा पर चेक पोस्ट लगाकर पुलिस वाहन की जांच के अलावा अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इस दौरान एसपी ने थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार को कई दिशा-निर्देश दिये. एसपी ने इस दौरान रामनवमी पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिये भी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान अभियान एसपी सदन कुमार, वंशीधर नगर के एसडीपीओ नीरज कुमार भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन