वाहन चेकिंग अभियान में तीन लाख बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 12:57 AM
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग मोड़ स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास सोमवार को चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ इस दौरान पुलिस ने एक वाहन (जेएच 1डीएफ 8077) से तीन लाख रुपये नकद बरामद किया. इस संबंध में चेकिंग में तैनात एसआइ श्रवण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिवानी […]
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग मोड़ स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास सोमवार को चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ इस दौरान पुलिस ने एक वाहन (जेएच 1डीएफ 8077) से तीन लाख रुपये नकद बरामद किया. इस संबंध में चेकिंग में तैनात एसआइ श्रवण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी के निर्देश पर चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
वाहन चेकिंग के दौरान मारुति फ्रिजो गाड़ी से बरामद राशि आरोग्य अस्पताल के संचालक डॉ दीपक पांडेय का है. पैसे के बारे में पूछताछ किया गया़ इस पर डॉ दीपक पांडेय ने उन्हें बताया कि यह राशि आरोग्यम हॉस्पिटल का है, जो मोदीनगर ले जाया जा रहा है़.
इस राशि से हॉस्पिटल का टैक्स भरा जायेगा. एसआइ श्रवण कुमार ने इसकी सूचना अपने वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी़ पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर डॉ दीपक पांडेय को तीन लाख रुपया लिखित लेकर वापस कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस इस राशि के बारे में गहनता जांच कर रही है़. चेकिंग अभियान में एसआइ श्रवण कुमार के अलावे सहायक पुलिस ओम प्रकाश दुबे, अवध सिंह, अनिल कुमार, राजा नंदलाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










