बिजली बिल जमा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के बिजली उपपभोक्ताओं ने समय पर बिजली बिल नहीं चुकाने वालों की अब खैर नहीं है. कॉफी समय तक बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही बकायेदारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा. कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के कनीय […]
विज्ञापन
रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के बिजली उपपभोक्ताओं ने समय पर बिजली बिल नहीं चुकाने वालों की अब खैर नहीं है. कॉफी समय तक बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही बकायेदारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा. कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के कनीय अभियंता डेविड हांसदा ने बुधवार को प्रखंड के पांच बकायेदारों के खिलाफ फिलहाल कनेक्शन काट कर कार्रवाई की है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसके बाद भी बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की बात कही. जिन लोगों का कनेक्शन काटा गया है, उनमें कंज्यूमर संख्या आर आर 313 के सदाम हुसैन, आर आर 166 के अरुण प्रसाद, आर आर 216 के इकबाल अंसारी, आर आर 85 के दिलदार अंसारी व आर आर 364 के बिराजपुर स्थित रिलायंस जियो नेटवर्क का नाम शामिल है. इनपर क्रमशः 12800, 113800, 13750, 14726 व 107613 रुपये बकाया है.
विभागीय कर्मियों ने बताया किलगातार चलाये जाने वाले अभियान में रमकंडा के25, कसमार के50, उदयपुर के50, चपरी के सात, नावाडीह के आठ, रकसी के30, कुसवार के30, बलिगढ़ के30, गोबरदहा के30 व तेतरडीह के20 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जायेगा. जिन्हें विभाग द्वारा चिन्हित किया जा चुका है. इस मौके पर बिजली कर्मी आकाश प्रसाद, मेराज अंसारी, चंदन प्रसाद सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन