वज्रपात से छह घायल, चार बकरी की मौत

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव के बरवाही टोला में मंगलवार को वज्रपात होने से चार बकरी की मौत हो गयी़ जबकि पांच महिला सहित छह लोग घायल हो गये़. घायलों में मुश्ताक अंसारी व उसकी पत्नी आमना बीवी, अख्तर अंसारी की पत्नी सवीला बीवी, इस्तेखार अंसारी की पत्नी तराना बीवी, अंसार अहमद […]

विज्ञापन

गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव के बरवाही टोला में मंगलवार को वज्रपात होने से चार बकरी की मौत हो गयी़ जबकि पांच महिला सहित छह लोग घायल हो गये़. घायलों में मुश्ताक अंसारी व उसकी पत्नी आमना बीवी, अख्तर अंसारी की पत्नी सवीला बीवी, इस्तेखार अंसारी की पत्नी तराना बीवी, अंसार अहमद की पत्नी शहीदा बीवी एवं जन्नत अंसारी की पत्नी कवसाना बीवी के नाम शामिल है़ं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है़ घटना के संबंध में मुस्ताक अंसारी ने बताया कि उसके खेत में चना की कटाई हो रही थी़ इसी दौरान मुश्ताक अंसारी भी खेत में पहुंचकर बोझा उठा रहा था़ इसी बीच बारिश शुरू हो गयी़, जिससे बचने के लिए वे सभी अपने घर की ओर भागने लगे.

इस क्रम में शहीदा वीवी भी अपनी बकरी को लेकर घर की ओर जाने का प्रयास करने लगी़ इसी दौरान घर के थोड़ी दूर खाली खेत में वज्रपात हो गया़ इस झटके से मुश्ताक अंसारी की दो बकरी, शहीदा बीवी की एक बकरी एवं नुरेसा बीवी का एक बकरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गया़ जबकि पांच महिलाएं सहित छह लोग घायल हो गये़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola