असामाजिक लोगों पर रहेगी नजर : प्रमुख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर आनेवाली सूचनाओं की पुष्टि के बाद ही दूसरी जगह उसे फारवड करे़ं रमना : रमना प्रखंड कार्यालय के सभागार में होली व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख ने […]
विज्ञापन
त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर आनेवाली सूचनाओं की पुष्टि के बाद ही दूसरी जगह उसे फारवड करे़ं
रमना : रमना प्रखंड कार्यालय के सभागार में होली व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि होली व रामनवमी का त्योहार प्रेम और सदभावना का है़. इसे हमसबों को मिलजुल कर मनाने की आवश्यकता है़, ताकि रमना की प्रतिष्ठा बनी रहे. बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रखंड में त्योहार शांति से मनाया जाये. इसकी जवाबदेही हमसबों की है़.
स्वेच्छा से ही लोगों को रंग व अबीर लगाया जाये़ ताकि किसी की भावना को ठेस न पहुंचे़ इस मौके पर रामनवमी जुलूस निकाले जाने की सूचना आयोजनकर्ता चार दिनों के अंदर रुट चार्ट के साथ थाना या अंचल कार्यालय में जमा करने की बात कही. थाना प्रभारी कलीम अख्तर खान ने कहा कि त्योहार में अशांति फैलानेवाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेंगी. किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल थाना या संबंधित अधिकारी को दें.
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर आनेवाली सूचनाओं की पुष्टि के बाद ही दूसरी जगह उसे फारवड करे़ं कलीम अख्तर ने कहा कि शांति भंग करनेवाले लोगों की सूचना थाना को दें, तुरंत कार्रवाई की जाएगी. बैठक के अंत में त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर गश्ती बढ़ाने एवं शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया.
इस मौके विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह, उप प्रमुख रविंद्र चौधरी, प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, मुखिया उमेश सिंह, बसिया देवी, उर्मीला देवी, बीडीसी नंदू मेहता, समाजसेवी मुन्ना भाई, उमेश प्रसाद गुप्ता, नसरुद्दीन अंसारी, सिराजुद्दिन अंसारी, कुलदीप पासवान, गोपाल राम, रूप नारायण यादव, मुंशी राम आदि उपस्थित थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










