225 नामजद व 100 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ताहिर अंसारी, वीरेंद्र साव, सूरज सहित 25 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नामजद प्राथमिकी में पांच सरकारी शिक्षक भी शामिल गढ़वा : गढ़वा शहर के चिनियां मोड़ स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के बाद हुए सड़क जाम के मामले में 25 नामजद तथा 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है़. गढ़वा […]
विज्ञापन
ताहिर अंसारी, वीरेंद्र साव, सूरज सहित 25 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
नामजद प्राथमिकी में पांच
सरकारी शिक्षक भी शामिल
गढ़वा : गढ़वा शहर के चिनियां मोड़ स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के बाद हुए सड़क जाम के मामले में 25 नामजद तथा 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है़.
गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो के आवेदन के आधार पर बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ताहिर अंसारी, बसपा के गढ़वा विस प्रभारी वीरेंद्र साव, झाविमो जिलाध्यक्ष सूरज गुप्ता, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी, भाकपा माले के जिला सचिव कालीचरण मेहता, लोजपा नेता सह खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के सदस्य रामजी पासवान, बसपा नेता राजन मेहता, मनोज ठाकुर, आजसू नेता रविंद्रनाथ ठाकुर, भासपा नेता याकूब इकबाल सहित शिक्षक नेता अशर्फी राम, मुंद्रिका राम, सन्नी चंद्रवंशी, विनय राम, गोपाल राम, श्यामबिहारी राम, विजय राम, शाकीर अंसारी, विनय पाल, रविंद्र पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.
इसके अलावा सरकारीकर्मियों में उत्क्रमित मवि पचफेड़ी के शिक्षक धर्मराज राम, मवि टेढ़ी हरैया के शिक्षक श्रवण राम, मवि टाटीदीरी धुरकी के शिक्षक विनोद राम, उत्क्रमित मवि लखेया के शिक्षक भरत राम, उत्क्रमित मवि गुरदी के शिक्षक संजय राम के नाम शामिल है़ं सभी सड़क जाम करनेवालों पर गढ़वा थाना कांड संख्या 79/2019 के तहत भादवि की धारा 143, 341, 323, 353, 283, 336, 504 लगाया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










