ePaper

कार्यपालक दंडाधिकारी से हुई कहासुनी ट्रैफिक पुलिस का जवान हटाया गया

Updated at : 14 Feb 2019 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक दंडाधिकारी से हुई कहासुनी ट्रैफिक पुलिस का जवान हटाया गया

गढ़वा : समाहरणालय गढ़वा में स्कूटी लगाने को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी गुलजार अंजुम व व्यवस्था में तैनात झारखंड पुलिस के जवान रामकुमार तिवारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई. इस नोकझोंक के बाद जवान रामकुमार तिवारी को समाहरणालय से हटा दिया गया़ बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कार्यपालक दंडाधिकारी गुलजार अंजुम समाहरणालय में अपनी स्कूटी […]

विज्ञापन

गढ़वा : समाहरणालय गढ़वा में स्कूटी लगाने को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी गुलजार अंजुम व व्यवस्था में तैनात झारखंड पुलिस के जवान रामकुमार तिवारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई. इस नोकझोंक के बाद जवान रामकुमार तिवारी को समाहरणालय से हटा दिया गया़ बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कार्यपालक दंडाधिकारी गुलजार अंजुम समाहरणालय में अपनी स्कूटी खड़ी कर रहे थे़. गुलजार अंजुम टू व्हीलर के नो पार्किंग एरिया (एनडीसी कार्यालय के सामने) में अपना वाहन खड़ा कर रहे थे़. इसको लेकर जवान रामकुमार तिवारी ने उन्हें वहां वाहन खड़ा करने से मना किया़.

इस पर कार्यपालक दंडाधिकारी अंजुम एवं रामकुमार तिवारी के बीच बहस होने लगी़ तीखी बहस के बाद वहां आसपास के काफी संख्या में लोग व समाहरणालय कर्मी जमा हो गये़. इसके बाद कार्यपालक दंडाधिकारी शहजाद परवेज एवं गुलजार अंजुम ने इस बात से उपायुक्त हर्ष मंगला को अवगत कराया़ उपायुक्त के निर्देश पर रामकुमार तिवारी को हटाते हुए पुलिस लाइन बुला लिया गया है़. उनके स्थान पर समाहरणालय में पार्किंग आदि की व्यवस्था देखने के लिए दूसरे जवान को लगाया गया है़.
समाहरणालय में टू व्हीलर व फोर व्हीलर लगाये जाते हैं अलग-अलग : समाहरणालय में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग क्षेत्र बनाये गये है़ं. यह व्यवस्थित रहे इसके लिए जवानों की तैनाती की गयी है़. पूर्व में भी कई बार कुछ अधिकारियों के साथ जवानों की नोकझोंक हुई थी़. बताया गया कि बुधवार को भी जवान रामकुमार तिवारी ने कार्यपालक दंडाधिकारी को रोका, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय नो पार्किंग एरिया में अपनी स्कूटी खड़ी कर दी़.
जवान ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया : गुलजार अंजुमरू गुलजार अंजुम ने बताया कि वे जब से गढ़वा में पदस्थापित हुए है़. तब से करीब चार माह से वहीं पर स्कूटी खड़ा करते आ रहे है़ं कभी किसी ने उन्हें रोका नहीं है़. बुधवार को भी जवान को उन्होंने कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में अपना परिचय दिया था़. इसके बावजूद जवान ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया़.
घटना की जांच होगी : एसपी
पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी ने बताया कि जवान की दूसरे स्थान पर ड्यूटी लगायी जायेगी. कार्यपालक दंडाधिकारी के साथ हुई घटना की जांच की जायेगी़. उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जायेगी़ एसपी ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था संभालना जवान के लिए काफी चैलेंजिंग है़. इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola