देश बचाओ महारैली में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : कांग्रेस की गढ़वा जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में पलामू प्रमंडलस्तरीय कार्यक्रम देश बचाओ भाजपा भगाओ महारैली को लेकर आयोजित की गयी़. बैठक में 15 फरवरी को शिवाजी मैदान मेदनीनगर पलामू में आयोजित इस रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनायी गयी़ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी ने की़. बैठक […]

विज्ञापन

गढ़वा : कांग्रेस की गढ़वा जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में पलामू प्रमंडलस्तरीय कार्यक्रम देश बचाओ भाजपा भगाओ महारैली को लेकर आयोजित की गयी़. बैठक में 15 फरवरी को शिवाजी मैदान मेदनीनगर पलामू में आयोजित इस रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनायी गयी़ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी ने की़.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जोनल कोऑर्डिनेटर सह कार्यक्रम के प्रभारी भीम कुमार उपस्थित थे़. उन्होंने गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों एवं जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया हजारों की संख्या में लोगों को इसमें उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है़. बैठक में जोनल प्रवक्ता मानस सिन्हा, विधानसभा प्रभारी गढ़वा सत्यनारायण यादव, बिश्रामपुर विधानसभा प्रभारी सुधीर चंद्रवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश चौबे, मनरेगा सेल के अध्यक्ष अजय सिंह, परमानंद पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष डंडई भोला राम, प्रखंड अध्यक्ष रंका राजेंद्र चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष गढ़वा रविंद्र चौबे, प्रखंड अध्यक्ष खरौंधी शिवकुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मानदेव बैठा, रमना प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, रमना प्रभारी जनसंपर्क मृत्युंजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मझिआंव आनंद यादव, कोषाध्यक्ष अलाउद्दीन खान, चून्नू दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे़.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola