ePaper

जनता ने भाजपा को दिया करारा जवाब : कांग्रेस

Updated at : 12 Dec 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
जनता ने भाजपा को दिया करारा जवाब : कांग्रेस

गढ़वा : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने खुशी का इजहार किया है़ इसको लेकर कांग्रेसी नेताओं ने शहर में एक जुलूस निकाला तथा एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया़ जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी के नेतृत्व में गोविंद उवि से निकाले गये […]

विज्ञापन
गढ़वा : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने खुशी का इजहार किया है़ इसको लेकर कांग्रेसी नेताओं ने शहर में एक जुलूस निकाला तथा एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया़ जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी के नेतृत्व में गोविंद उवि से निकाले गये जुलूस शहर के मुख्य पथ का भ्रमण कर वापस गोविंद उवि आकर समाप्त हो गयी़
इस मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री तूफानी ने कहा कि भाजपा के झूठे वायदों के दिन अब लद गये है़ं
उत्तर भारत में कांग्रेस को मिली भारी सफलता भाजपा सरकार की विफलता को दर्शा रहा है़ झूठे वायदों से अब जनता के दिल बहलानेवालों को जनता ने करारा जवाब दिया है़ इस मौके पर प्रदेश कमेटी सदस्य अलख निरंजन चौबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले सेमीफाइनल मैच में जनता ने भाजपा को खेल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है़
उन्होंने कहा कि अगले साल आनेवाला लोकसभा चुनाव व झारखंड विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी़ श्री चौबे ने कहा कि पांचों राज्य की जनता ने कांग्रेस पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरा करने का काम कांग्रेस करेगी़ वरिष्ठ नेता श्रीकांत तिवारी ने कहा कि नोटबंदी, कालाधन लाने के झूठे वादे, हिंदू-मुसलिम के बीच दंगा कराने, जीएसटी आदि से उबी हुई थी़ जनता ने अपना जनादेश देकर देश को अगली दिशा की ओर मोड़ने का काम किया है़
उन्होंने कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन वह कभी पराजित नहीं हो सकता़ उन्होंने कहा कि आनेवाला समय कांग्रेसियों का है़ इस मौके पर भवनाथपुर विस प्रभारी राजेश कुमार चौबे ने कहा कि जनता को रोटी, कपड़ा, मकान व रोजगार चाहिए़ युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी व रघुवर दास को अब बोरिया बिस्तर बांध लेना चाहिए़
क्योंकि जनता ने राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश देकर उनके विदाई की तैयारी कर दी है़ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाहक अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सभी धर्म, जाति व संप्रदाय को साथ लेकर चलती है़ इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मो आशिक अंसारी, विजय राम, सत्यनारायण यादव, रामवृक्ष यादव, कमर सफदर सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola