ePaper

हिटलरशाही राज चला रही है सरकार : संघ

Updated at : 21 Nov 2018 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
हिटलरशाही राज चला रही है सरकार : संघ

गढ़वा : मंगलवार को नीलांबर-पीतांबर उद्यान गढ़वा में एकीकृत पारा शिक्षकों की बैठक अखिलेश कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सभी ने मुख्यमंत्री द्वारा पारा शिक्षकों जो गुंडा शब्दों से संबोधित करने का निंदा की. वीरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा की मुख्यमंत्री अगर आप में थोड़ी भी मानवता बची है, तो अपनी बातों […]

विज्ञापन
गढ़वा : मंगलवार को नीलांबर-पीतांबर उद्यान गढ़वा में एकीकृत पारा शिक्षकों की बैठक अखिलेश कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सभी ने मुख्यमंत्री द्वारा पारा शिक्षकों जो गुंडा शब्दों से संबोधित करने का निंदा की. वीरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा की मुख्यमंत्री अगर आप में थोड़ी भी मानवता बची है, तो अपनी बातों पर लगाम लगाइये. अंबिका चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री धमकी देते चल रहे हैं कि इतना केस करूंगा की बेल नहीं होगा,वो भी शौक पूरा कर लें.वर्ष 2019 में नाम लेनेवाला कोई नहीं बचेगा.
अमित रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सीमा में रहकर बात करें. जिला सदस्य रविशंकर ठाकुर ने कहा कि रघुवर दास का दिमाग काम करना बंद कर दिया है. स्मरण शक्ति कम हो गया है, इसलिए अनाप शनाप बोल रहे हैं. अखिलेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री को सत्ता का घमंड हो गया है कि अब मुझे कोई नहीं हटा सकता. रावण को भी घमंड हुआ था,लेकिन उसका परिणाम क्या हुआ सभी जानते हैं. अभी समय है अपनी हठधर्मिता छोड़ कर हमलोगों की मांग पूरा करें और राज करें.
महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रेशमा ने कहा कि अभी तो हमलोग शांति से याचना कर रहे हैं कि हमारी बात मान ले सरकार,नहीं तो नारी का अपमान करनेवाला कान खोलकर सुन ले. नीरज श्रीधर ने कहा कि भगवान मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दें, ताकि उनका दिमाग सही काम करने लगे. बैठक में नेताओं ने कहा कि 22नवंबर को 10 बजे पार्क में अपने पूरे परिवार के साथ जुटेंगे, ताकि वे गिरफ्तारी दे सकें. इस मौके पर अंजू कुशवाहा, सरिता पाठक, प्रीति कुमारी, विकाश कुमार मेहता, संजय तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, राजकुमार मेहता, शमसुल्हक अंसारी, संजय तिवारी, मौलेश कुमार तरुण, मो खालिद सहित सैकड़ों पारा शिक्षक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola