बाल विवाह व नशा जैसी कुरीतियों को दूर करें

Updated:
विज्ञापन

बड़गड़ : प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत के महुआ टीकर गांव में संचालित ब्रिज ऑफ होप संस्था द्वारा संचालित ट्यूशन सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर, पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु के नाम एक प्रार्थना व पंडित नेहरू की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया. इस […]

विज्ञापन
बड़गड़ : प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत के महुआ टीकर गांव में संचालित ब्रिज ऑफ होप संस्था द्वारा संचालित ट्यूशन सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर, पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु के नाम एक प्रार्थना व पंडित नेहरू की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया.
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बड़गड़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती मौजूद थे.बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सेंटर में अध्ययनरत छात्र व छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री भारती ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी अभिभावकों का अपने बच्चों के प्रति दायित्व बनता है कि हम अपने बच्चों को बाल विवाह, बालश्रम, नशा जैसे बुराइयों से दूर रखें एवं बच्चों का मात्र एक कर्तव्य बनता है कि वह इन सब बुरी आदतों से दूर रहकर अपना मन पूरी तरह से पढ़ाई में लगायें.
आप सभी बच्चे लगन के साथ पढ़ कर बेहतर भविष्य का निर्माण करें व अपने अभिभावकों का सपने को साकार करें. आपके बेहतर भविष्य से ही देश का भविष्य अच्छा होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटर में कार्यरत शिक्षक किरण तिर्की, कुसुमलता किस्पोट्टा , जसींता कुजूर, आशिनंद कच्छप, श्रवण कुजूर, रीमा कच्छप, पूर्णिमा मिंज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola