धुरकी में जच्चा-बच्चा सहित तीन की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धुरकी : धुरकी प्रखंड में अलग-अलग घटना में जच्चा-बच्चा समेत तीन की मौत हो गयी़ इससे दीपावली की खुशी घर में मातम के रूप में बदल गयी है़ समाचार के अनुसार धुरकी प्रखंड के भंडार गांव के सीताराम की पत्नी विपती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर गढ़वा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया […]
विज्ञापन
धुरकी : धुरकी प्रखंड में अलग-अलग घटना में जच्चा-बच्चा समेत तीन की मौत हो गयी़ इससे दीपावली की खुशी घर में मातम के रूप में बदल गयी है़ समाचार के अनुसार धुरकी प्रखंड के भंडार गांव के सीताराम की पत्नी विपती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर गढ़वा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया़ वहां पीड़िता के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो जाने पर महिला को घर ले जाने को कहा गया़
घर ले जाने के लिए वाहन का इंतजाम करने के दौरान महिला की मौत हो गयी़ इस संबंध में सीताराम ने आरोप लगाया कि अस्पताल में 42 हजार रुपये इलाज के रूप में ले लिए, लेकिन मरीज की गंभीर हालत के बारे में नहीं बताया गया़ इधर दूसरी घटना प्रखंड के अंबाखोरया पंचायत के केतमा गांव के मंगरदावा टोले के भागीरथी गौड़ की पुत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की इंटर की छात्रा मांती कुमारी की मौत बुखार से हो गयी़ बताया गया कि विद्यालय मे ही मांति को बुखार आ रही थी़ इसकी सूचना विद्यालय से उसके परिजन को नहीं दिया गया़ बाद में जब विद्यालय की छुट्टी में मांति कुमारी घर गयी, तो वहां उसने दम तोड़ दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन